संयुक्त व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी हितो के लिए लड़ेगा लड़ाई - संजीव  


मेरठ | संयुक्त व्यापार मंडल की एक बैठक नगर में गुजरान गेट स्थित मंडल के सरधना विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मंगू प्रधान के आवास पर आयोजित की गयी। जिसमें संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजीव जैन का भव्य स्वागत किया गया। नगर संयोजक संजीव गुप्ता के संचालन में चली बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए समीर काजी को सरधना विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष मंजूर मलिक को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सईद कुरैशी को नगर मंत्री इकराम अंसारी को नगर मंत्री बाबू कुरैशी को मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल में शामिल होने पर उक्त का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष पीयूष त्यागी ने संगठन में शामिल होने पर सभी को पूर्ण मानसम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मंगू प्रधान ने नवनियुक्त सदस्यों को निष्ठावान होकर काम करने को कहा। नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी ने सभी को विश्वास दिलाया कि संयुक्त व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हित के लिए काम करता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल त्यागी सरदार सुखवीर सिंह पनेसर दीपक विश्वकर्मा राजकुमार शर्मा संजय शर्मा संकेत सिंह श्याम सुंदर शर्मा योगेश वर्मा उमेश त्यागी निशांत विनोद कश्यप संजीव कुमार अरुण त्यागी ऋषभ जैन अनिल सिंह शानू अनमोल त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।